MP में कड़ाके की ठंड: करौंदी में 6.8 डिग्री पहुंचा पारा, भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
नवंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ी ठिठुरन, प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे; भोपाल में अगले 2 से 3 दिन राहत की उम्मीद नहीं
भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही ठंड ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिरा है। कटनी जिले के करौंदी में रात का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। राजधानी भोपाल में भी लगातार तीसरे साल नवंबर महीने में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है।
मौसम केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को भोपाल, शाजापुर, दमोह और कटनी जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में पिछले दो दिनों से शीतलहर का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
बीती रात प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दमोह में पारा 7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री और शाजापुर के गिरवर में 7.7 डिग्री रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, रीवा में 9 डिग्री, खजुराहो और रायसेन में 9.6 डिग्री तथा जबलपुर और उमरिया में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
https://www.facebook.com/share/r/1Bxt8CYrQG/
इसके अलावा नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, मलाजखंड, दतिया, मंडला, सतना, सीधी, श्योपुर, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी और धार में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।
भोपाल में लगातार तीसरे साल नवंबर में तेज ठंड
राजधानी भोपाल में इस बार भी नवंबर महीने में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। 23-24 नवंबर की रात न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अगली रात यह 8.8 डिग्री रहा।
मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, 17 नवंबर 2025 को भोपाल में पारा 5.2 डिग्री तक पहुंचकर गया था। वहीं 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके विपरीत वर्ष 2018 से 2023 के बीच नवंबर में भोपाल का न्यूनतम तापमान सामान्यतः 10.2 से 13.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता था।

स्कूलों के समय में भी किया गया बदलाव
बढ़ती ठंड का असर बच्चों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। भोपाल में सुबह की ठिठुरन को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 7:30 बजे से संचालित कहने वाले स्कूल अब 8 बजे से लगाए जा रहे हैं, ताकि छोटे बच्चों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।
फिलहाल मौसम विभाग ने भोपाल, शाजापुर, दमोह और कटनी में शीतलहर को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आने वाले दो से तीन दिन प्रदेश के कई इलाकों में रात और सुबह के समय ठंड का असर और तेज रह सकता है।
https://sidhi24news.in/archives/30779









1 thought on “MP में कड़ाके की ठंड: करौंदी में 6.8 डिग्री पहुंचा पारा, 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट”