सिंगरौली में कलयुगी बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट,बचाने आई मां को भी किया घायल
काम करते के लिए कहने पर नाराज था आरोपी तुलसी बैगा, वारदात के बाद फरार; पुलिस ने शुरू की तलाश
सिंगरौली। जिले के देवसर क्षेत्र के चरकी गांव स्थित बहेराखांड टोला में पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने आधी रात घर में सो रहे अपने पिता पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर कई वार किए जाने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पति को बचाने पहुंची मां को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उन पर भी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया है।
https://www.facebook.com/share/p/1JTwizy27g/
मृतक की पहचान जगदेव बैगा (55) के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी रामकली बैगा (50) का देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। आरोपी बेटे का नाम तुलसी बैगा बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे जगदेव बैगा अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन बेटा तुलसी मोटा डंडा लेकर पहुंचा और पिता के सिर तथा चेहरे पर लगातार कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। पति की आवाज सुनकर रामकली बीच-बचाव करते पहुंचीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी लकड़ी से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर चोट लगने के कारण जगदेव बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल रामकली को उपचार के लिए देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

काम करते की बात पर नाराज था बेटा
प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, जगदेव बैगा अपने बेटे तुलसी को अक्सर काम करते के लिए कहते थे। इसी बात को लेकर तुलसी नाराज रहता था। पुलिस ने इसी नाराजगी को वारदात के पीछे की वजह बताया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कुंदवार चौकी प्रभारी रामजी त्रिपाठी ने बताया कि पिता द्वारा काम करते के लिए कहने पर आरोपी नाराज था। वारदात के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।
https://sidhi24news.in/archives/30763
आधी रात प्रशासन की दबिश, नदी से रेत निकाल रहे तीन ट्रैक्टर जब्त









1 thought on “सिंगरौली में बेटे ने पिता की हत्या की, मां पर भी किया हमला”