Re. No. MP-47–0010301

हलछठ का त्यौहार आज, महिलाएं आस्था के साथ रखेगी व्रत

हलछठ का त्यौहार आज, महिलाएं आस्था के साथ रखेगी व्रत

सीधी- पुत्र की दीघार्यु की कामना के साथ महिलाएं आज रविवार को हलछठ का व्रत पूरी आस्था के साथ रखेंगी। पूजन सामग्री की दुकानें कई दिनों से बाजार के सडकों के किनारे सजी हुई हैं। जिनमें महिलाओं द्वारा जरूरत की सामग्री की खरीदी की जा रही है। भाद्रपद माह में हलछठ का व्रत रखा जाता है। इसे ललही छठ, बलदेव छठ, चंदन छठ, तनिछठी छठ, रंधन छठ और तिन्नी छठ के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि सप्तमी युक्त हलषष्टी का योग बनता है और इसीलिए हलछठ पर्व मनाया जाता है। मान्यतानुसार हलछठ के दिन ही बलरामजी का जन्म हुआ था। बलराम श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे। हर साल जन्माष्टमी से दो दिन पहले हलछठ का पर्व मनाया जाता है। अधिकतर पुत्रवती स्त्रियां इस व्रत को रखती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस साल 25 अगस्त के दिन हलछठ का व्रत रखा जाना है। इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 24 अगस्त की दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 25 अगस्त की सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में हलषष्ठी व्रत या हलछठ व्रत 25 अगस्त के दिन रखा जाएगा। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 25 अगस्त को सुबह ही रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!