सीईओ जिला पंचायत ने जिले की गौशालाओं के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए समिति का गठन किया
सीधी 23 दिसम्बर 2024
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज द्वारा आदेश जारी कर जिले की गौशालाओं के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए समिति का गठन किया गया है। सीधी जिला अंतर्गत ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में कुल 60 गौशालाएं स्वीकृति की गयी है इसके उपरांत भी किसानों की खेती को नुकसान पहुॅचाए जाने, सार्वजनिक रास्ते में आवास पशुओं के ठहरने एवं आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना होने की शिकायत निरंतर प्राप्त हो रही है। साथ ही गौशालाओं में पशुओं के मृतक होने की भी सूचना मिलती रहती है।
जारी आदेशानुसार संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी समिति के सदस्य होंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि गौशालाओं की सूची अनुसार निरीक्षण कर आपके क्षेत्रांतर्गत समस्त गौशालाओं को पूर्ण रूपेण संचालित किया जाकर प्रतिवेदन दिनांक 30.12.2024 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संबंधित क्षेत्रांतर्गत यदि गौवंश/गौशाला से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अथवा झूठी शिकायत होनी की स्थिति में शिकायत का खण्डन किया जाकर अविलंब प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करेंगे।








