Re. No. MP-47–0010301

आधी रात प्रशासन की दबिश, नदी से रेत निकाल रहे तीन ट्रैक्टर जब्त

आधी रात प्रशासन की दबिश, नदी से रेत निकाल रहे तीन ट्रैक्टर जब्त

जैतपुर एसडीएम दीपक मंडावी और नायब तहसीलदार ने रात में की गश्त, खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

शहडोल। जिले के जैतपुर क्षेत्र में कुनुक नदी से कथित तौर पर अवैध रूप से रेत निकाल के मामले में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एसडीएम दीपक मंडावी और नायब तहसीलदार ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों को जैतपुर तहसील परिसर में खड़ा कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी रात में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुनुक नदी में ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत निकाले जाने का मामला सामने आया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और रेत निकाल में इस्तेमाल हो रहे तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।

खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों को जैतपुर तहसील परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल ट्रैक्टर मालिकों और रेत उत्खनन में शामिल लोगों की पहचान संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से मामले में खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रात के अंधेरे में रेत उत्खनन पर निगरानी जरूरी

कुनुक नदी में रात के समय रेत निकाले जाने का मामला सामने आने के बाद नदी घाटों की निगरानी व्यवस्था भी महत्वपूर्ण हो गई है। अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए नदी घाटों के साथ-साथ रेत परिवहन के रास्तों पर नियमित गश्त और निगरानी की जरूरत है।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि जब्त ट्रैक्टरों के मालिकों की पहचान कर क्या कार्रवाई की जाती है और क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोक के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

https://sidhi24news.in/archives/30759

MP में ठंड का कहर: दमोह में 7.4 डिग्री पहुंचा पारा

Advertisement

1 thought on “आधी रात प्रशासन की दबिश, नदी से रेत निकाल रहे तीन ट्रैक्टर जब्त”

Leave a Comment

error: Content is protected !!