Re. No. MP-47–0010301

MP में ठंड का कहर: दमोह में 7.4 डिग्री पहुंचा पारा

MP में ठंड का कहर: दमोह में 7.4 डिग्री पहुंचा पारा, भोपाल में 10 साल की तीसरी सबसे सर्द रात

प्रदेश के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, सीधी में 11.6 डिग्री दर्ज; भोपाल, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दमोह में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। वहीं राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले 10 वर्षों में नवंबर की तीसरी सबसे ठंडी रात बताई जा रही है।

प्रदेश के छह शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। दमोह के बाद कटनी के करौंदी में 7.5 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 8 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, रीवा में 9.2 डिग्री और रायसेन में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

https://www.facebook.com/share/r/19PM11rrjc/

भोपाल में लगातार तीसरे साल बढ़ी ठंड

राजधानी भोपाल में नवंबर के दौरान लगातार तीसरे साल कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। इससे पहले 17 नवंबर 2025 को तापमान 5.2 डिग्री और 29 नवंबर को 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2018 से 2023 के बीच नवंबर में न्यूनतम तापमान 10.2 से 13.8 डिग्री के बीच रहा था।

ठंड को देखते हुए भोपाल के कई निजी स्कूलों ने भी समय में बदलाव किया है। सुबह 7:30 बजे से संचालित होने वाले स्कूल अब 8 बजे से लगाए जा रहे हैं, ताकि छोटे बच्चों को सुबह की ठिठुरन से राहत मिल सके।

सीधी सहित कई शहरों में 15 डिग्री से नीचे तापमान

प्रदेश के अन्य शहरों में भी ठंड का असर बढ़ा है। जबलपुर में 10.5 डिग्री, इंदौर में 10.6 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री और उज्जैन में 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सीधी में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा। सतना और बैतूल में भी 11.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

इसके अलावा उमरिया में 10.3, गुना में 10.8, खजुराहो और छिंदवाड़ा में 11.2, श्योपुर में 11.4 तथा मलाजखंड में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के कुल 30 शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध भी छा रही है।

अगले दो दिन और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 27 और 28 नवंबर को मध्य प्रदेश सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। भोपाल, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में लगातार दिखाई दे रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में ठंड और बढ़ने की संभावना है। सुबह और रात के समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

https://sidhi24news.in/archives/30754

सीधी में सड़क हादसा, महिला की मौत,6 गंभीर

Advertisement

1 thought on “MP में ठंड का कहर: दमोह में 7.4 डिग्री पहुंचा पारा”

Leave a Comment

error: Content is protected !!