Re. No. MP-47–0010301

MP में फिर लौटी कड़ाके की ठंड

MP में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, गिरवर सबसे ठंडा; भोपाल में एक रात में 3.4 डिग्री गिरा पारा

बारिश का दौर थमते ही बदला मौसम, अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री और लुढ़केगा तापमान; सुबह धुंध और दिन में चलेंगी ठंडी हवाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शाजापुर जिले से जुड़े गिरवर कस्बे में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम बताया गया है। वहीं राजधानी भोपाल में एक ही रात में पारा 3.4 डिग्री गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों तक चक्रवात और ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर चला। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। अब मौसम प्रणाली आगे बढ़ने और बारिश थमने के बाद ठंडी हवाओं ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के साथ रात में भी ठिठुरन बढ़ गई है।

भोपाल में एक रात में 3.4 डिग्री गिरा तापमान

बीती रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले यह 12.4 डिग्री था। इस तरह एक ही रात में पारे में 3.4 डिग्री की गिरावट आई। गिरवर में 8.4 डिग्री के बाद भोपाल प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में शामिल रहा।

https://www.facebook.com/share/p/17xWuV9pMQ/

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो दमोह में 9.2 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, जबलपुर में 12.6 डिग्री और इंदौर में 13.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। कटनी के करौंदी में 10.2, नीमच के मरुखेड़ा में 10.6, रायसेन और रीवा में 11, गुना में 11.8 तथा दतिया, छिंदवाड़ा और श्योपुर में 12 डिग्री तापमान रहा।

इसके अलावा बैतूल में 12.7 और नौगांव में 12.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सीधी सहित प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी रात का पारा 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

तीन दिन में 2 से 3 डिग्री और गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। ऐसा होने पर प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है। सुबह के समय धुंध का असर रहेगा, जबकि दिन में भी ठंडी हवाएं चलेंगी।

दो मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा आने वाले दिनों में नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पहाड़ों में मौसम बदलने और बर्फबारी के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आएंगी। इससे प्रदेश में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।

फिलहाल बारिश से राहत मिलने के बाद प्रदेश में ठंड का नया दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ सकती है।

https://sidhi24news.in/archives/30732

जिला चिकित्सालय से छात्रावासों तक कलेक्टर विकास मिश्रा का औचक निरीक्षण

Advertisement

1 thought on “MP में फिर लौटी कड़ाके की ठंड”

Leave a Comment

error: Content is protected !!