सीधी में सड़क हादसा,ट्रक-ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत, 6 घायल
दो घायलों की हालत गंभीर, बेहतर उपचार के लिए रीवा रेफर; हादसे के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप
सीधी। जिले के बड़खरा क्षेत्र में बुधवार को ट्रक और ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान विमला रावत (30), पति रामकुमार रावत, निवासी बड़खरा के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
https://www.facebook.com/share/r/1CRvxYosRp/
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विमला रावत की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, छह अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है, जबकि चार अन्य घायलों का उपचार जारी है।
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
बड़खरा में हुए इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। इस हादसे में एक महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि पुलिस जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही हो सकेगी।
https://sidhi24news.in/archives/30748
ढोंगा बांध के भू-अर्जन पर किसानों का हंगामा, निर्माण कार्य रुकवाया









1 thought on “सीधी में सड़क हादसा, महिला की मौत,6 गंभीर”