Re. No. MP-47–0010301

तेंदुए की दस्तक, फैक्ट्री परिसर हाई अलर्ट पर

हिंडालको महान यूनिट में तेंदुए की दस्तक, फैक्ट्री परिसर हाई अलर्ट पर

सिंगरौली/बरगवां, 5 फरवरी।
हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड की महान एल्युमिनियम यूनिट के कारखाना परिसर स्थित सीएचपी क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से फैक्ट्री परिसर और कॉलोनी क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका था।

जानकारी मिलते ही कंपनी प्रबंधन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को हाई अलर्ट जोन घोषित किया गया है।

https://www.facebook.com/share/r/183EceSFD9/

प्रबंधन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परिसर में आवागमन केवल चार पहिया वाहनों से ही किया जाएगा। दो पहिया वाहन, साइकिल और पैदल चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कॉलोनी क्षेत्र में सुबह बहुत जल्दी और देर शाम घूमने-फिरने पर रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों और उनके परिजनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा एकांत और सुनसान क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने को कहा गया है।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ लिए जाने तक हाई अलर्ट जारी रहेगा। आमजन और कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन एवं कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

वन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

https://sidhi24news.in/archives/28452

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!