Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:रात भड़की अस्पताल में आग

सीधी जिला अस्पताल में खड़ी 108 एम्बुलेंस में भीषण आग, आधा वाहन जलकर खाक

Sidhi News: बीती रात जिला अस्पताल परिसर सीधी में खड़ी 108 एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे एम्बुलेंस का आधे से अधिक हिस्सा जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना रात करीब 10.30बजे की है।

https://www.facebook.com/share/v/183PKR9G5L/

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एम्बुलेंस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित 108 एम्बुलेंस कई दिनों से खराब हालत में अस्पताल परिसर में खड़ी थी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://sidhi24news.in/archives/28478

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!