Re. No. MP-47–0010301

Murder:कुसमी में पुजारी की निर्मम हत्या

Murder: कुसमी में पुजारी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। जिले के कुसमी क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। कुसमी तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी 75 वर्षीय इन्द्रभान द्विवेदी की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, इन्द्रभान द्विवेदी प्रतिदिन की तरह अपने घर से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुसमी तहसील रोड पर उन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर ने ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल पुजारी सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

https://www.facebook.com/share/v/1DbNW3iHEx/

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हत्या की खबर से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोप 55 वर्षीय लाला केवट पर है। वारदात के तुरंत बाद आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से उसे घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इन्द्रभान द्विवेदी लंबे समय से तहसील परिसर के हनुमान मंदिर में सेवा दे रहे थे और क्षेत्र में सम्मानित धार्मिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। यह घटना न केवल कुसमी बल्कि पूरे सीधी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

https://sidhi24news.in/archives/28499

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!