Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:चारों खाने चित हुई कार

चारों खाने चित हुई कार: तेज रफ्तार का कहर, बहरी में अनियंत्रित होकर पलटी, युवक घायल

सीधी 24 न्यूज | बहरी। बहरी इलाके में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। बहरी-हनुमान नेशनल हाईवे पर सोन नदी के नए पुल के पास हुई इस दुर्घटना में कार अनियंत्रित होकर चारों खाने चित पलट गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे का बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहरी से अमिलिया की ओर जा रही थी और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही वाहन पुल के समीप पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और कार अचानक पलट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज गति और लापरवाही को माना जा रहा है।

https://www.facebook.com/share/r/1KEGsx7isF/

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घायल ने बताया कि वह तेंदुहा गांव का निवासी है और चमरौहा में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था। हालांकि, उसकी पूरी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस इसकी पुष्टि में जुटी है।

सूचना मिलते ही थाना बहरी पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल राकेश बैस ने बताया कि घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, साथ ही वाहन की तकनीकी स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

https://sidhi24news.in/archives/29203

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!