Re. No. MP-47–0010301

लाखों की चोरी का खुलासा, बरामद हुए जेवरात

लाखों की चोरी का खुलासा, 5 लाख के जेवर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली।

विंध्यनगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गहिलगढ़ पश्चिम निवासी राजेन्द्र प्रसाद शाह ने 26 जून को थाना विंध्यनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जून की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। सुबह उठने पर घर के आगे और पीछे के दरवाजे खुले मिले तथा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान 2 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि पचखोरा निवासी अमन कुमार बर्मा (19) चोरी के जेवर बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 1200 ग्राम चांदी के आभूषण तथा करीब 14 से 15 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए। बरामद सामान में चांदी की करधन, पनवा, हाथ के कड़े, हसुली, बिछिया, चांदी के सिक्के तथा सोने की अंगूठी, लॉकेट और मंगलसूत्र शामिल हैं। बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

https://www.facebook.com/share/r/18oYBX1suC/

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://sidhi24news.in/archives/30103

मां नर्मदा को और संवारेंगे CM डॉ. मोहन, जानें क्या है प्लान?

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!