Re. No. MP-47–0010301

Sidhi bus accident news: सीधी में भीषण सड़क हादसा,   खाई में गिरी बस,एक की मौत 50 घायल… 

Sidhi bus accident news: सीधी में भीषण सड़क हादसा,   खाई में गिरी बस,एक की मौत 50 घायल… 

खाई में गिरी बस

 

सीधी जिले में एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया है जहां एक यात्री बस 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी है हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना प्राप्त हुई है जबकि 50 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं जिनका जिला चिकित्सालय सीधी में इलाज चल रहा है

राहत बचाव में लगी एंबुलेंस

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़वास से सीधी आ रही विक्रम बस सर्विस की यात्री बस सीधी टिकरी मार्ग पर दरिया पुल के पास दुर्घटना का शिकार हो गई है यात्री बस जंगल विभाग की गाड़ी को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी है जिसमें एक व्यक्ति की अभी मौत की पुष्टि हुई है जबकि 50 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं घायलों में दो दर्जन से अधिक की हालत गंभीर है घायलों को लाने के लिए कई एंबुलेंस जुटी हुई है।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!