High court order:मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ओबीसी वर्ग के पक्ष मे एतिहासिक फैसला
सिविल जज परीक्षा के लिए LLB में 70 से घटाकर किए 50 प्रतिशत अंक
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित हाईकोर्ट से ओबीसी वर्ग को राहत मिली है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने सिविल जज परीक्षा के लिए ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए एलएलबी में 70 प्रतिशत अंक की अनिर्वायता को घटाकर 50 प्रतिशत करने के आदेश जारी किए है। युगलपीठ ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को इस संबंध में तीन दिनों के अंदर अधिसूचना जारी करने के निर्देश भी जारी किए हैं।










