Re. No. MP-47–0010301

Sidhi craime news: कमर्जी में पकड़ी गई स्मैक,एक आरोपी हुआ गिरफ्तार…

Sidhi craime news: कमर्जी में पकड़ी गई स्मैक,एक आरोपी हुआ गिरफ्तार…

सीधी_ कमर्जी पुलिस द्वारा आज अवैध नशे पर कार्रवाही करते हुए 88 हजार रुपए कीमत कि स्मैक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कमर्जी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06.12.2023 को थाना प्रभारी कमर्जी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि हनुमना, मऊगंज तरफ से होते हुये ग्राम ढड़िया का दिलीप दीक्षित उर्फ़ डीडी काले रंग की बिना नंबर की हीरो एक्सट्रीम मोटर सायकल से पटपरा तरफ आने वाला है जो अपने पास स्मैक/हीरोइन रखा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु मऊगंज सीधी रोड़ तुर्रा पहाड़ बाड़ सागर नहर पुलिया पर घेराबंदी कर संदेही के आने का इंतजार किया गया जो कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार बिना नंबर की काले रंग की हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी जिसे घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया, जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम दिलीप दीक्षित उर्फ़ डीडी पिता जागेश्वर दीक्षित उम्र 24 वर्ष निवासी ढड़िया थाना बहरी जिला सीधी का होना बताया जिसकी तलासी लेने पर संदेही की जैकेट के बाई जेब से एक सफेद कलर की पालीथीन मिली जिसमें मटमैले कलर का स्मैक जैसा पदार्थ मिला। स्मैक को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलने पर 22 ग्राम पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 88000 रुपए होगी। आरोपी दिलीप दीक्षित उर्फ़ डीडी का उक्त कृत्य धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी दिलीप दीक्षित उर्फ़ डीडी पिता जागेश्वर दीक्षित निवासी ढड़िया थाना बहरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*उपरोक्त समस्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी कमर्जी उनि शेषमणि मिश्रा, उनि वंदना द्विवेदी, आरक्षक संदीप चतुर्वेदी, नीरज सिंह, ललित शंकर मिश्रा एवं अभिषेक मणि त्रिपाठी का विशेष सराहनीय योगदान रहा

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!