Re. No. MP-47–0010301

Cm मोहन यादव ने कि पीएचई विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि नगरीय निकायों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल निगम और नगरीय विकास एवं आवास विभाग परस्पर समन्वय से कार्ययोजना बनाकर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बड़े गाँवों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग के लिए प्राथमिकता से कार्य करें, यह भी सुनिश्चित करें कि अपशिष्ट जल से गंदगी न फैले और बीमारियों की स्थिति निर्मित न हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नल-जल योजनाओं के कार्य और सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिये जिला स्तर पर निरंतर कार्यवाही हो तथा उसकी जानकारी राज्य स्तर पर दी जाए। स्वयं के प्रयास से लोगों को जल उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को 15 अगस्त व 26 जनवरी पर सम्मानित किया जाए ।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके भी मौजूद रहीं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!