Re. No. MP-47–0010301

सरई मे श्री रामकथा भागवत व श्री हनुमान मारूति यज्ञ के पूर्व निकाली गई कलथ यात्रा

सरई मे श्री रामकथा भागवत व श्री हनुमान मारूति यज्ञ के पूर्व निकाली गई कलथ यात्रा,

इस वाणी का जितना हो सके उतना भगवान का नाम लेने मे सदुउपयोग करिए:-अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका ममता पाठक जी

सरई- सिंगरौली जिले सरई के राधा कृष्ण मंदिर बनियान तालाब में श्री राम कथा भागवत व श्री हनुमान मारूति यज्ञ के पहले शहर कलश यात्रा निकाली। कलश उठाए महिलाएं शहर के विभिन्न भागों से निकलीं गई। जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। तथा शाम को शुरू हुई श्री राम कथा में दत्तात्रत आश्रम वृंदावन से पहुंची अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका ने ममता पाठक जी ने कहा कि भक्ति करना तथा भगवान की कथा सुनना ही काफी नहीं है जरूरत है कि सुनी हुई कथा पर अमल करना जरूरी होता हैं, उन्होंने कहा कि सभी संतों व धार्मिक ग्रंथों का यही संदेश है कि अपने माता पिता व गुरुओं को आदर व सत्कार अपना धर्म समझ कर करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि आप चाहे कितना भी बोलो लेकिन अगर आपने राम का नाम नहीं लिया तो आप गूंगे के समान ही होंगे, हम स्वार्थ की भाषा बोलते हैं हम परमार्श की भाषा नहीं बोलेंगे,राम नाम नहीं बोलेंगे तब तक हम गूंगे ही हैं, इस वाणी की धनता तभी है जब इस वाणी से भगवान का नाम लिया जाय, राम नहीं लिया जाय। क्योंकि अगर भगवान की कृपा हो जाये तो गूंजा व्यक्ति भी बोलने लगता है। इसलिए इस वाणी का जितना हो सके उतना भगवान का नाम लेने मे सदुउपयोग करिए। क्योंकि मरने के बाद यही राम नाम आपके साथ जाएगा। कार्यक्रम श्री राम कथा भागवत दिनांक 10 मई से प्रारंभ होकर 18 मई तक चलेगा जो समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक हैं। तो वही महायज्ञ समय सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक चलता है। हवन,तर्पण, महाप्रसाद भंडारा 19 मई को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम संगीतमय तरीकें से चल रहा है। तो वहीं यज्ञ कर्ता बाबा भोलादास महाराज विप्र मित्र मंडली हैं। श्रीरामकथा के आयोजनकर्ता व मुख्य श्रोतापूर्व संरपच रामबालक द्विवेदी,केमली देवी हैं। उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।

 

बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!