Re. No. MP-47–0010301

शहर में हुआ वॉश मार्ट का शुभारंभ, मिलेगी होम डिलेवरी की सुविधा

शहर में हुआ वॉश मार्ट का शुभारंभ, मिलेगी होम डिलेवरी की सुविधा

सीधी- शहर में बढ़ते व्यवसायिक विकास के कदम पर अब वॉश मार्ट का भी नाम जुड़ गया है। पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक द्वारा दिन गुरुवार को वॉश मार्ट फ्रेंचाइजी सीधी का शुभारंभ किया गया। वॉश मार्ट फ्रेंचाइजी के संचालक सुरेश कुशवाहा को शुभकामनाएं देते हुए श्रीमती पाठक ने कहा की शहर के नागरिकों के लिए बेहतर विकल्प है। सुरेश कुशवाहा ने बताया कि वॉश मार्ट अपने ग्राहकों का विशेष ख्याल रखते हुए कपड़ो की धुलाई, कपड़ों की इस्त्री करने सहित होम डिलेवरी तक की सुविधाएं प्रदान करता है! श्री कुशवाहा ने बताया कि आधुनिकी तकनीक से युक्त मशीनों से कपड़ो की धुलाई और इस्त्री की जायेंगी साथ ही जिससे कपड़ो को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंच सके! इस दौरान जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट चंद्रमोहन गुप्ता, जिला व्यापारिक संघ अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी मुकुटधारी सिंह सहित जिले के गणमान्य नागरिक और व्यवसायी उपस्थिति रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!