Re. No. MP-47–0010301

MPPSC-2024 प्री एग्जाम आज, 55 जिला मुख्यालयों पर 2 सत्रों में एग्जाम

MPPSC-2024 प्री एग्जाम आज, 55 जिला मुख्यालयों पर 2 सत्रों में एग्जाम

-110 पदों के लिए शामिल होगे 1.83 लाख उम्मीदवार

भोपाल-मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 रविवार को दो शिफ्ट में होगी। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का रविवार सुबह 10 से 12 बजे शुरू होगा। एग्जाम में 110 पदों के लिए है। 1.83 लाख उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगा। इसके अलावा राज्य वनसेवा परीक्षा भी होगी।

दूसरा पेपर आज ही दोपहर में सामान्य अभिरुचि परीक्षण का है। यह पेपर दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक होगा।

परीक्षा की मॉनिटरिंग और शंका समाधान के लिए प्रदेशभर में 27 सीनियर रिटायर्ड अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया है।

पेपर सुबह 10 बजे ही शुरू होगा

परीक्षा के एक दिन पहले पेपर लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आयोग ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि ये सूचना पूर्णतः भ्रामक खबर है। परीक्षा तय समय पर होगी।

MPPSC 2024 : 10 बड़ी बातें

• 55 जिला मुख्यालयों पर 2 सत्रों में एग्जाम

• 110 पदों के लिए हैं 1.83 लाख उम्मीदवार

• 2-2 घंटे दो पर्चे, पहला पर्चा सुबह 10 बजे

• 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंचना जरूरी

• OMR शीट में कांट-छांट मान्य नहीं

• प्रश्नपत्र वितरण के बाद नए छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं

• प्रश्न पत्र वितरण के बाद छात्र को बाहर जाने की अनुमति नहीं

• प्रवेश से समाप्ति तक 6 बार सूचनात्मक रूप से घंटी बजेगी

• कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज मान्य नहीं

• देरी से आने का कारण सिद्ध करना होगा, तभी कोई निर्णय होगा

पहले प्रश्नपत्र की एग्जाम टाइम लाइन

9.30 बजे कैंडिडेट को एग्जाम सेंटर के हॉल में प्रवेश

9.45 से 10 बजे : कैंडिडेट्स की एंट्री और OMR शीट वितरण

10 से 12 बजे : एग्जाम का वास्तविक पीरियड यही है

शेयर

 

दूसरे प्रश्नपत्र की एग्जाम टाइम लाइन

1.45 बजे कैंडिडेट को एग्जाम सेंटर के हॉल में प्रवेश

2 से 2.15 बजे कैंडिडेट्स की एंट्री और OMR शीट वितरण

2.15 से 4.15 बजे : एग्जाम का वास्तविक पीरियड यही है

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!