Re. No. MP-47–0010301

डॉ देवेंद्र त्रिपाठी जिला पंचायत के लिए बने सांसद प्रतिनिधि

डॉ देवेंद्र त्रिपाठी जिला पंचायत के लिए बने सांसद प्रतिनिधि

सीधी- लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला महामंत्री डॉ देवेंद्र त्रिपाठी को जिला पंचायत सीधी के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
डॉ देवेंद्र त्रिपाठी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा की अनुपस्थिति में जिला पंचायत सीधी की बैठक एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों एवं कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने अपनी नियुक्ति के प्रति लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यापित किया है और कहा है कि मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी के सांसद प्रतिनिधि बनने पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह व्याप्त है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!