Re. No. MP-47–0010301

MP Police Vacancy 2024: नवंबर से शुरू होगी मप्र पुलिस में भर्ती… अगले वर्ष ही मिल पाएंगे 500 उप निरीक्षक

MP Police Vacancy 2024: नवंबर से शुरू होगी मप्र पुलिस में भर्ती… अगले वर्ष ही मिल पाएंगे 500 उप निरीक्षक

भोपाल। प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों पर भर्ती की जानी है, लेकिन अभी तक शासन से भर्ती नियम ही तैयार नहीं हो पाए हैं। अब सितंबर से आरक्षकों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारंभ होने जा रही है, जो 2 माह चलेगी।

भर्ती प्रक्रिया में लग जाएंगे 6 माह

इस दौरान उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के आसार नहीं हैं, क्योंकि दोनों में पुलिस मुख्यालय का अमला लगेगा। इस कारण उप निरीक्षकों की भर्ती नवंबर या दिसंबर में ही प्रारंभ करने की तैयारी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में 5 से 6 माह लग जाते हैं। इस तरह इस वर्ष अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो वर्ष 2025 में जून तक उप निरीक्षकों की नियुक्ति हो पााएगी।

5 साल बाद हो रही भर्ती

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से की जानी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस मुख्यालय द्वारा निजी एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी। उप निरीक्षक के पदों पर पांच वर्ष बाद भर्ती होने जा रही है।

भर्ती नियमों में भी बड़ा बदलाव

भर्ती नियम में पहली बार बड़ा परिवर्तन यह किया जा रहा है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक भी लिखित परीक्षा में जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। पहले चयन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में मात्र उत्तीर्ण होना अनिवार्य था।भर्ती नियमों के संबंध में गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद ही पुलिस मुख्यालय की ओर से भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अभी गृह विभाग प्रस्तावित नियमों का परीक्षण करा रहा है। उल्लेखनीय है कि पुलिस में आरक्षकों के सात हजार से अधिक पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें इस वर्ष अंत तक नियुक्ति होने की आशा है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!