Re. No. MP-47–0010301

पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की हो सहभागिता — देव कुमार 

पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की हो सहभागिता — देव कुमार 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान जिले के विभिन्न मंडलों में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में शानदार बैठके आयोजित हुई।

कुचवाही और सेमरिया मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसके अंतर्गत पार्टी के अंदर भी चुनावी प्रक्रिया होती है। पहली प्रक्रिया में पार्टी प्राथमिक सदस्य बनती है, जिसमें प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 250 से अधिक सदस्य अनिवार्य रूप से बनाएं। सदस्यता करते वक्त सर्वव्यापी और सर्वे स्पर्शी का विशेष रूप से ध्यान रखें। कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता से अछूता न रहे। इसके पूर्व पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष का शानदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रामराज गुप्ता, संजय सिंह चौहान, उमाशंकर यादव सहित मंडल पदाधिकारी, सदस्यता प्रभारी, सदस्यता टोली और शक्ति केंद्र के संयोजक और प्रभारी उपस्थित रहे। वही मड़वास मंडल की बैठक जिला उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य एवं सदस्यता प्रभारी राम प्रसाद वैश, मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल प्यासी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!