Re. No. MP-47–0010301

सीएम के औचक दौरे के बाद हटे सीधी कलेक्टर 

सीएम के औचक दौरे के बाद हटे सीधी कलेक्टर 

सीधी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीधी जिला मुख्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनता एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मिली फीडबैक के आधार पर मुख्यमंत्री ने सीधी कलेक्टर स्वरोजित सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया में यह जानकारी साझा की है 

इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जवाबदेही पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जहां भी अधिकारी पदस्थ हैं, उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी उनकी नियुक्ति के साथ ही तय हो जाती है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम के इस आकस्मिक निरीक्षण के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे जवाबदेही तय करने की सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!