नीट-जेईई की निःशुल्क कोचिंग से शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को मिल रहा बेहतर अवसर
ऑनलाइन टेस्ट में जेईई के 680 और नीट के 1270 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
सीधी। शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में जिले में नीट एवं जेईई की निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। रीवा संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।https://www.facebook.com/share/v/19gu5TJxY1/
कोचिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए भौतिकी, रसायन, गणित एवं जीवविज्ञान विषय के शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग कराई गई है। प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को स्कूली पाठ्यक्रम के साथ नीट एवं जेईई की प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयारी करा रहे हैं।
अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित ऑनलाइन टेस्ट में विद्यार्थियों की उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। जेईई के 680 तथा नीट के 1270 विद्यार्थियों ने टेस्ट में भाग लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उनकी रुचि और गंभीरता सामने आई है।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि कर रहे कोचिंग व्यवस्था का अवलोकन
कोचिंग व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए संभागायुक्त, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी तथा सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि समय-समय पर विद्यालयों में पहुंचकर कोचिंग व्यवस्था का अवलोकन कर रहे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
शासकीय विद्यालयों के प्रति बढ़ा भरोसा
नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलने से शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल रहा है। इससे अभिभावकों एवं सामान्य जनमानस में भी शासकीय विद्यालयों के प्रति सकारात्मक संदेश गया है। विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उत्साह और लक्ष्य के प्रति गंभीरता दिखाई दे रही है।
https://sidhi24news.in/archives/30547
जिले में संचालित यह पहल विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर ही नहीं दे रही, बल्कि उनमें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने का आत्मविश्वास भी पैदा कर रही है।










1 thought on “Sidhi News: सरकारी स्कूलों के छात्रों को NEET-JEE की फ्री कोचिंग,”