Re. No. MP-47–0010301

कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ श्रीरामचरित मानस पाठ एवं भंडारा

कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ श्रीरामचरित मानस पाठ एवं भंडारा

सीधी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित श्री हनुमान जी स्वामी मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्रीरामचरित मानस पाठ और भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन, मंगलाचरण एवं संगीतमय पाठ में सहभागिता की।

आयोजन के उपरांत भगवान हनुमान जी की आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा। आयोजकों का कहना था कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भक्ति, सद्भावना और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बी. पी. पाण्डेय, उपखंड अधिकारी गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला, सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग श्री मुकेश मिश्रा, जिला पंजीयक श्री अभिषेक सिंह सहित करुणा भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!