Re. No. MP-47–0010301

Lokayukta: घूसखोर पटवारी पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सिंगरौली में पटवारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सिंगरौली।
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर तथा उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा द्वारा एक और सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई 1 फरवरी 2026 को की गई।

https://www.facebook.com/share/v/1DQLDdwUj6/

लोकायुक्त टीम ने ग्राम चुरकी, तहसील दुधमनिया, जिला सिंगरौली के पटवारी श्री अम्ब्रीश कुमार वैश्य को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी द्वारा जमीन बंटवारा एवं नक्शा तरमीम की पुल्ली बनाने के एवज में कुल 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता श्री महेंद्र प्रसाद यादव, निवासी ग्राम चुरकी ने 30 जनवरी 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के सत्यापन में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगना सही पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा श्री सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में ट्रैप दल गठित किया गया।

निर्धारित योजना के तहत प्रताप ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने, सिंगरौली–अनपरा रोड पर आरोपी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक श्री संदीप भदौरिया ने किया। ट्रैप दल में निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे सहित लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम तथा स्वतंत्र शासकीय गवाह शामिल रहे।

लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो लोकायुक्त रीवा के मोबाइल नंबर 98936 07619 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

https://sidhi24news.in/archives/28438

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!