Re. No. MP-47–0010301

NH-39 पर बल्कर पलटा,चालक गंभीर

NH-39 पर बल्कर पलटा — चालक बाल-बाल बचा

सिंगरौली/देवसर, 4 फरवरी।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-39 पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। खाखन नदी के समीप तेज रफ्तार बल्कर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में बल्कर चालक धर्मेंद्र कुमार पटेल (निवासी—बनारस) सुरक्षित बच गए।

यह हादसा NH-39 के उस हिस्से में हुआ, जहां सड़क अब भी सिंगल लेन है। संकरी सड़क, भारी वाहनों की तेज आवाजाही और ओवरस्पीडिंग लगातार दुर्घटनाओं की वजह बन रही है।

🛑 बस से बचने के प्रयास में पलटा बल्कर

घायल चालक धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि सामने से आ रही एक सवारी बस अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। आमने-सामने की टक्कर से बचने के प्रयास में उन्होंने बल्कर को सड़क किनारे मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया।

https://www.facebook.com/share/r/1A27enKa2T/

🚑 समय पर मदद से बची जान

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए चालक को बाहर निकाला। सामाजिक कार्यकर्ता पवन द्विवेदी और महमूद अली (निवासी ग्राम पंचायत झखरावल) ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बल्कर को काफी नुकसान पहुंचा है।

⚠️ NH-39 बनता जा रहा है हादसों का हाईवे

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि NH-39 अब सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि हादसों की कहानी बन चुका है। सिंगल रोड होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक सड़क चौड़ीकरण और यातायात नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

📢 प्रशासन से डबल लेन और सुरक्षा की मांग

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि—

  • NH-39 को शीघ्र डबल लेन किया जाए
  • स्पीड कंट्रोल के लिए साइन बोर्ड व बैरिकेडिंग की जाए
  • भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जाए

ताकि भविष्य में इस तरह की गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

https://sidhi24news.in/archives/28446

Leave a Comment

error: Content is protected !!