Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:तेज रफ्तार ने ली बुजुर्ग की जान

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में सड़क हादसे से फैली सनसनी

सीधी
सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेढौली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

https://www.facebook.com/share/p/1NjWWJnBT1/

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेढौली गांव निवासी सुलेखा बानो (66 वर्ष), पति बसीरुद्दीन, बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी क्षेत्र से गुजर रही बोलेरो वाहन ने उन्हें तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो वाहन अत्यधिक तेज गति से चल रहा था और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में शामिल बोलेरो का पंजीयन क्रमांक MP 53 ZA 6441 बताया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही सिहावल चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे की हालत में था या नहीं। दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रहे सड़क हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

https://sidhi24news.in/archives/28473

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!