Re. No. MP-47–0010301

1 जून से खुले में चिकन बिक्री बंद, प्रशासन सख्त

खुले में चिकन बिक्री पर प्रशासन सख्त, 1 जून से मीट मंडी में ही होगी बिक्री

सीधी शहर में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने खुले में चिकन बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने शहर क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ प्रिया पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।https://sidhi24news.in/archives/29575

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकान मोहल्ला क्षेत्र का दौरा किया, जहां खुले में चिकन बिक्री किए जाने की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 1 जून से वार्ड क्रमांक 6 स्थित मीट मंडी में ही चिकन एवं अन्य मांस उत्पादों की बिक्री की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों एवं खुले क्षेत्रों में बिक्री करने से स्वच्छता प्रभावित होती है और जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

कलेक्टर ने सभी विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर दुकानें संचालित करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को शहर में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने सुखा नाला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां नाले के किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है और जल निकासी में भी समस्या उत्पन्न होती है, जिससे बरसात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और स्वास्थ्य के अनुकूल बनाना है। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और आम लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02niWt9w5zS943Kto2iXXFAmScqbFKQZVhmAAKgU8zKDFxpDLZXCd7qfNzMpeeN9vwl&id=61553771941900&mibextid=ZbWKwL

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!