गांधीग्राम में उल्लास कार्यक्रम: कलेक्टर विकास मिश्रा ने प्रौढ़ शिक्षा और महिला आजीविका को बताया विकास की कुंजी
सीधी जिले के गांधीग्राम में आयोजित उल्लास कार्यक्रम में विकास मिश्रा ने पहुंचकर प्रौढ़ साक्षरता अभियान, महिला सशक्तिकरण और आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की। कार्यक्रम का उद्देश्य वयस्कों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।https://sidhi24news.in/archives/29568
कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा केवल बच्चों के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचना जरूरी है। प्रौढ़ शिक्षा अभियान के माध्यम से ऐसे लोगों को साक्षर बनाया जा रहा है, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को और अधिक प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित बनाया जाए।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनकी आयवर्धन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को नए रोजगार और स्वरोजगार अवसरों से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे मजबूत माध्यम है।
इस अवसर पर कलेक्टर ने आगामी शनिवार को गांधीग्राम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही बैंकर्स और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) टीम को महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में बैंकिंग प्रक्रिया, बचत, ऋण और आर्थिक प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।
उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से जिले में प्रौढ़ शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0VedrSwRqHa8YMAbUFT2f6T3Y3pELJdBQ1c4E8uFsGRdokYLQy9CmaKVaDi6pqXGhl&id=61553771941900&mibextid=ZbWKwL








