Re. No. MP-47–0010301

सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों से मांगा काम का हिसाब

भोपाल में सीएम मोहन यादव की बड़ी समीक्षा बैठक

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर उनके विभागीय कार्यों और प्रभार वाले जिलों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सरकार की योजनाओं, चुनावी वादों और जनता तक योजनाओं के असर को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।https://sidhi24news.in/archives/29494

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से पूछा कि उनके जिलों में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति कैसी है। साथ ही यह भी जाना कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितनी पहुंच रही हैं।

संगठन और सरकार के समन्वय पर भी चर्चा

बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन पदाधिकारियों ने भी मंत्रियों से चर्चा की। उन्होंने पूछा कि प्रभार वाले जिलों में मंत्रियों के कितने दौरे हुए और संगठन की बैठकों में उनकी भागीदारी कैसी रही।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। मंत्रियों से संगठनात्मक गतिविधियों और जिलों में पार्टी की सक्रियता को लेकर भी सवाल किए गए।

चुनावी वादों पर मांगा रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से पूछा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में क्या प्रगति हुई है। उन्होंने विभागीय उपलब्धियों और सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप किए गए कार्यों की जानकारी भी ली।

वर्चुअल बैठकों पर जोर

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का भी उल्लेख किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संगठन की बैठकों को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

18 मई को निगम मंडल अध्यक्षों की बैठक

18 मई को शेष मंत्रियों और निगम-मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उन्हें शासन-प्रशासन, जनता से संवाद और संगठन के साथ समन्वय को लेकर मार्गदर्शन देंगे।https://www.facebook.com/share/p/17dD1QJNqr/

Leave a Comment

error: Content is protected !!