Re. No. MP-47–0010301

Singrauli:दो की नरबली,सिर काट कर..

सिंगरौली के अतरवा गांव में अंधविश्वास के शक में डबल मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरवा गांव में गुरुवार तड़के अंधविश्वास और जादू-टोना के शक में दो लोगों की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने धारदार हथियार से हमला कर एक महिला और एक बुजुर्ग पुरुष की हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार वारदात सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। आरोपी छत्रपति सिंह (21) ने पड़ोस में रहने वाली फूल कुमारी सिंह (50) और केमला सिंह (65) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों के सिर धड़ से अलग कर दिए, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।

घटना के दौरान शोर सुनकर सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।

https://www.facebook.com/share/v/181WxAfad9/

घटनास्थल से पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री, नारियल और धारदार हथियार बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में जादू-टोना और अंधविश्वास से जुड़ा पहलू सामने आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी अंधविश्वास या टोना-टोटका के प्रभाव में था। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा।

घटना की सूचना मिलते ही देवसर एसडीओपी गायत्री तिवारी, जियावन थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के भीतर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बदहवास अवस्था में था और कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में लिया गया।

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस बयान और जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद अतरवा गांव में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

https://sidhi24news.in/archives/28482

Leave a Comment

error: Content is protected !!