Re. No. MP-47–0010301

Singrauli:50 से अधिक अतिक्रमणकारी हटाए

सब्जी मंडी–बस स्टैंड रोड पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक अतिक्रमणकारी हटाए

सिंगरौली। सिंगरौली नगर पालिक निगम ने शहर में यातायात बाधित कर रहे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर उपायुक्त आरपी बैस के नेतृत्व में सब्जी मंडी और बस स्टैंड रोड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क व फुटपाथ पर दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रहे आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों को हटाया गया।

https://www.facebook.com/share/v/1CJccvMxC5/

बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं माने व्यापारी

नगर निगम के अनुसार, पूर्व में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को उनके व्यवसाय के अनुरूप वैकल्पिक स्थल चिन्हित कर वहां दुकान लगाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके कई व्यापारी मुख्य मार्ग घेरकर कारोबार कर रहे थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। शिकायतों के बाद निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर सख्ती दिखाई।

अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास हुई कार्रवाई

उपायुक्त आरपी बैस ने बताया कि बैढ़न शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के समीप स्थित मंडी क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान मुख्य सड़क पर बैठकर सब्जी व अन्य सामग्री बेच रहे व्यापारियों को हटाया गया। करीब 50 अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया है।

दोबारा अतिक्रमण पर जुर्माने की चेतावनी

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्ती के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी. चतुर्वेदी, अतिक्रमण प्रभारी विपित तिवारी, विशाल सोनी, आईसी मैनेजर आशीष शुक्ला सहित निगम का अतिक्रमण दस्ता मौजूद रहा।https://sidhi24news.in/archives/28503

नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे चिन्हित स्थलों पर ही व्यवसाय संचालित करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Murder:कुसमी में पुजारी की निर्मम हत्या

Leave a Comment

error: Content is protected !!