Re. No. MP-47–0010301

Singrauli:कलेक्टर का सख्त एक्शन

⚡ कलेक्टर का सख्त एक्शन:लापरवाही पर नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस, पटवारी निलंबित

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर तहसील अंतर्गत उज्जैनी, बड़ोखर तथा बरगवां तहसीलदार न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा प्रकरणों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

लापरवाही पर नोटिस, पटवारी निलंबित

राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी नायब तहसीलदार बरगवां नागेश्वर पनिका एवं प्रभारी नायब तहसीलदार बड़ोखर दिनेश कुमार पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1KNyyXPi1x/

वहीं, गंभीर लापरवाही बरतने पर हल्का देवरा के पटवारी अजमेर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रकरणों की प्रारंभिक सुनवाई नियमित रूप से की जाए। जिन मामलों में पटवारियों द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, उनके संबंध में शीघ्र बैठक आयोजित कर समय-सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जाएं।

https://sidhi24news.in/archives/28532

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जाती है तो संबंधित पटवारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चेतावनी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के समय पर निराकरण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी राजस्व मामलों का समय-सीमा में निपटारा कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। अन्यथा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Singrauli: स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Leave a Comment

error: Content is protected !!