Re. No. MP-47–0010301

Singrauli: स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

बरगवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने दिए अहम निर्देश

सिंगरौली, जिले के कलेक्टर गौरव बैनल ने आज बरगवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, एएनसी क्लीनिक, ड्रग स्टोर तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एनीमिया पीड़ित गर्भवती महिलाओं पर विशेष फोकस

कलेक्टर ने मेडिकल ऑफिसर को निर्देशित किया कि एएनसी रजिस्ट्रेशन के दौरान चिन्हित एनीमिया पीड़ित गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को आयरन सुक्रोज की निर्धारित डोज समय-समय पर दी जाए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके।

https://www.facebook.com/share/v/1GUgH4EwXs/

ड्रग स्टोर प्रबंधन के लिए सख्त निर्देश

ड्रग स्टोर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने ई-औषधि पोर्टल के माध्यम से दवाओं के समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टोर में उपलब्ध दवाओं का नियमित अपडेट रखा जाए और जिन जीवन रक्षक दवाओं की कमी है, उनकी पूर्ति के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजा जाए। साथ ही दवा भंडारण कक्ष में साफ-सफाई और व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

रिकॉर्ड संधारण और पैथोलॉजी प्रबंधन

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से संबंधित रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने और नियमित एंट्री करने के निर्देश दिए। पैथोलॉजी लैब द्वारा देवसर भेजे जाने वाले सैंपलों के लिए मास्टर रजिस्टर तैयार कर समुचित रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी दिए गए।

https://sidhi24news.in/archives/28519

मेडिकल वेस्ट निस्तारण और संक्रमण नियंत्रण

निरीक्षण के दौरान मेडिकल वेस्ट का निर्धारित गाइडलाइन के तहत 100 प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही किसी भी बीमारी के संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि होने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए, ताकि समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

https://sidhi24news.in/archives/28519

Leave a Comment

error: Content is protected !!