Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:नवागत कलेक्टर ने संभाला पदभार

नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने संभाला पदभार

सीधी- जिले में नवागत कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री मिश्रा ने पदभार संभालने के बाद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिक जानकारी ली।

https://www.facebook.com/share/v/14ZDrw3ZRi9/

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री बीपी पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला, एसडीएम गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://sidhi24news.in/archives/28619

सीएम के औचक दौरे के बाद हटे सीधी कलेक्टर 

Leave a Comment

error: Content is protected !!