Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:सीधी में हत्या का खुलासा: पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

सीधी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या का आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर की गई थी हत्या, तकनीकी साक्ष्य और घेराबंदी से मिली सफलता

सीधी, 04 अप्रैल 2026।जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में सीधी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना कमर्जी पुलिस ने यह कार्रवाई की।https://sidhi24news.in/archives/28631

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल की दरमियानी रात ग्राम पाठ में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी राहुल कुमार मौर्या (33) की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना कमर्जी पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक इंद्राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पारंपरिक पुलिसिंग के साथ तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंकित कुमार रावत (19), निवासी ग्राम पाठ को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

फरियादी सत्यम मिश्रा की रिपोर्ट पर थाना कमर्जी में आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने संदेह के आधार पर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी इंद्राज सिंह सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता से गंभीर मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।https://www.facebook.com/share/p/1RAFpgKNc8/

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!