Re. No. MP-47–0010301

सीधी में प्रशासन गांवों तक पहुंचा: चौपाल में जनसुनवाई…

सीधी में प्रशासन गांवों तक पहुंचा: चौपाल में जनसुनवाई और हितलाभ वितरण अभियान शुरू

सीधी, 04 अप्रैल 2026।जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा ग्राम स्तर पर जनसंवाद और जनसुनवाई अभियान शुरू किया गया है। इस पहल के तहत प्रशासन अब सीधे गांवों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनेगा और मौके पर ही समाधान करेगा।https://sidhi24news.in/archives/28647

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शुरू किए गए इस अभियान से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अभियान के तहत 08 अप्रैल को सिहावल विकासखंड के हटवा, पहाड़ी और अमिलिया में सायंकालीन एवं रात्रिकालीन चौपाल आयोजित होगी। कलेक्टर अमिलिया में रात्रि विश्राम कर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे।

वहीं 09 अप्रैल को कोदौरा, लौआ और सुहौलिया में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बहरी में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण एवं ‘संकल्प से समाधान अभियान’ के तहत हितलाभ वितरण शिविर लगाया जाएगा, जहां पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिलेगा।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर शिकायत को प्राथमिकता से सुना जाएगा और उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शिता और सहजता से पहुंचने की उम्मीद है।https://www.facebook.com/share/v/1GTdioyjPn/

Leave a Comment

error: Content is protected !!