Re. No. MP-47–0010301

सीधी में BJP जिला कार्यालय का भूमि पूजन…

सीधी में BJP जिला कार्यालय का भूमि पूजन, भव्य और हाईटेक भवन बनेगा | कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सीधी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बहुप्रतीक्षित जिला कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया।https://sidhi24news.in/archives/28651

अस्पताल चौक के पास भारत होटल के बगल में हुए इस भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक रीती पाठक, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक और जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। नया कार्यालय हाईटेक और आधुनिक बनेगा। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि भाजपा का नया जिला कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह भवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र और संगठनात्मक गतिविधियों का मुख्य स्थल बनेगा। रीती पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं को कर्तव्यबोध कराएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता व्यक्तिगत हितों को छोड़कर भारत माता की सेवा में जुटे हैं। संगठन और सरकार के समन्वय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को साकार किया जा रहा है। सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। नया कार्यालय हाईटेक बनने से संगठन की ताकत बढ़ेगी। सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर आए। उन्होंने “भारत माता की जय” और अन्य नारों के साथ माहौल को उत्साहित कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से हुई। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।https://www.facebook.com/share/v/1Cx6CAUTf9/

Leave a Comment

error: Content is protected !!