Re. No. MP-47–0010301

सीएम डॉ. मोहन का व्यापारियों से संवाद, उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर

हर परिस्थिति में उद्योगपतियों के साथ खड़ी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने व्यापारियों से किया संवाद, इन बातों पर दिया जोर

बुरहानपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की बात

कपास पर ड्यूडी खत्म करने का प्रयास कर रही राज्य सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल गई देश की अर्थव्यवस्था

भोपाल/बुरहानपुर। ‘हमारी सरकार हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है। उनकी हर समस्या को दूर किया जाएगा। हमारे उद्यमी फिनिक्स पक्षी की तरह हैं। जिस तरह फिनिक्स पक्षी मरने के बाद फिर जिंदा होकर ऊंची उड़ान भरता है, वैसे ही हमारे उद्योगपति भी संघर्ष-चुनौतियों का सामना कर नई उड़ान भरते हैं। मेरा मानना है कि अब ये उड़ान और ऊंची जाएगी।’ यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 मई को बुरहानपुर में कही। वे परमानंद गोविंदजीवाला सभागृह में उद्योगपतियों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कपास को ड्यूटी फ्री करने का भी प्रयास कर रही है। इसके अलावा उन्होंने उद्योगपतियों के लिए एक नए मार्ग की भी घोषणा की।https://sidhi24news.in/archives/29206

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अपनी उद्यमिता से हर नगर और हर प्रांत को आर्थिक मजबूत करेंगे। जिस वक्त दुनिया में लोगों को खाने के-पहनने के लाले पड़ रहे थे, उस वक्त भारत ने अपनी उद्यमिता से दुनिया की आर्थिक परिस्थिति में 33 फीसदी योगदान दिया। भारत ने मसाले-रेशम-धातुओं का व्यापार कर आर्थिक मजबूती प्राप्त की। सोने की खदान भी भारत में थी। पश्चिमी आंकलन के अनुसार प्राचीन काल में वैश्विक व्यापार व्यवसाय में भारत का योगदान 33% था, जो अंग्रेजों के जाने के बाद घटकर मात्र तीन प्रतिशत रह गया। 

और ऊंची उड़ान भरेंगे उद्योगपति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने इंडिया से भारत बनने की ऊंची छलांग लगाई है। विश्व के सामने भारत आर्थिक ताकत बनकर उभरा है। आज दुनिया के किसी भी देश की उन्नति में अगर किसी का योगदान है, तो वह आप और हम में से किसी भारतीय का ही है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भारत के लोग उद्यमिता-स्वावलंबिता-रोजगारपरक-बेहतर जीवन पद्धति के आधार पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब एक फिनिक्स पक्षी की तरह है, जो कभी मरता नहीं। जैसे फिनिक्स पक्षी मरने के बाद फिर जिंदा होकर ऊंची उड़ान भरता है, वैसे ही हमारे उद्योगपति भी संघर्ष-चुनौतियों का सामना कर नई उड़ान भरते हैं। मेरा मानना है कि अब ये उड़ान और ऊंची जाएगी।

दिन-रात जन कल्याण के काम कर रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे और आपके बीच कमिटमेंट है-व्यवहार है। उस व्यवहार पर हमें खरा उतरना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जनता के जन-धन खाते खुलवाए। इससे उनका लोगों के पास सीधा धन पहुंचाने का संकल्प पूरा हुआ। इससे पूरे देश की इकॉनोमी बदल गई। सभी को अपना हक मिला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिन-रात जन कल्याण के लिए काम कर रही है। इसलिए हमने साल 2025 को उद्योग वर्ष और 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है।

विकास का द्वार है बुरहानपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने कल ही कैबिनेट में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन पास किया है। यह बोर्ड जिला स्तर तक आएगा। इससे पहले हमने विकास समितियां भी बनाई थीं। भविष्य में हम निमाड़ इंवेस्टर्स समिट करेंगे। हमने व्यापारियों के लिए कई तरह के औचित्यहीन कानूनों को खत्म किया। बिजली को लेकर भी दो-तीन विभागों के बीच तालमेल चल रहा है। हम कपास पर लगने वाली ड्यूटी को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। व्यापारियों के लिए नया पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे दक्षिण का द्वार बुरहानपुर विकास का द्वार है। जिला भले ही छोटा, लेकिन लोग बड़े हैं। यहां उद्योगों को लेकर चारों तरफ एक अलग माहौल है। हमारी सरकार व्यापारियों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

किसानों की आय बढ़ाना लक्ष्य

उद्योगपतियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि आज मैं बुरहानपुर के दौरे पर आया हूं। बुरहानपुर में हमारी सरकार किसान कल्याण वर्ष के रूप में किसानों की आय बढ़ाने के साथ उद्योग और रोजगार पर भी महत्व दे रही है। हमारा प्रयास है कि उद्योग, व्यापार और व्यवसाय बढ़े जिससे प्रदेश और देश आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के 200 से ज्यादा विधायक बने हैं, ऐसे में विधायकों के माध्यम से 9 मई को सरकार बनते आप और हम देखेंगे।https://x.com/i/status/2051914450870190326

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!