Re. No. MP-47–0010301

कमर्जी पुलिस ने बचाई नाबालिग की जान

कमर्जी पुलिस की संवेदनशीलता से टली बड़ी घटना, सोन नदी पुल से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया

सीधी। जिले के थाना कमर्जी पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। गुरुवार 07 मई 2026 की सुबह सोन नदी स्थित गऊघाट पुलिया पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालिका भावनात्मक तनाव में थी और आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही थी।https://sidhi24news.in/archives/29248

राहगीरों द्वारा सूचना मिलने के बाद थाना कमर्जी पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक दयानंद एवं डायल-112 में तैनात आरक्षक सुनील डाबर ने स्थानीय लोगों की मदद से बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उसे समझाइश देकर शांत कराया।

पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक एवं व्यक्तिगत कारणों से बालिका मानसिक रूप से परेशान थी और आवेश में घर से निकल गई थी। पुलिस टीम ने धैर्य, समझदारी और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालिका की काउंसलिंग की, जिसके बाद वह सामान्य हुई और परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।

इसके बाद बालिका को उसके पिता के सुपुर्द किया गया। साथ ही परिवार को आवश्यक समझाइश दी गई तथा आगे की काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर एवं बाल कल्याण समिति सीधी से समन्वय की प्रक्रिया शुरू की गई है।https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid032H3NTAWnSFEqw8vEqrve18L5M62BhAuq7pqseziRQxH8w8vVx8ZETz21jzstCdKhl&id=61553771941900&mibextid=ZbWKwL

Leave a Comment

error: Content is protected !!