Re. No. MP-47–0010301

सिंहस्थ-2028 की ओर बढ़ता उज्जैन 778 करोड़ से बन रहे नए घाट

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

  • त्रिवेणी घाट पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समय-सीमा के निर्देश
  • 778 करोड़ रुपये की लागत से 29.15 किमी लंबे नवीन घाटों का निर्माण जारी
  • सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम मोहन यादव

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को उज्जैन में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर नवीन घाटों के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।https://sidhi24news.in/archives/29949

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीम, रुद्राक्ष और पीपल के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

सिंहस्थ-2028 के लिए 778 करोड़ रुपये की लागत से 29.15 किलोमीटर लंबे नवीन घाटों का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के तहत 18.20 किलोमीटर लंबी रिटेनिंग वॉल का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि लगभग 7 किलोमीटर नए घाट तैयार किए जा चुके हैं। करीब 22 किलोमीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवीन घाटों पर प्रवेश और निकासी के लिए 150 से अधिक स्थान चिन्हित किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा का वैश्विक उत्सव है। सरकार श्रद्धालुओं को उनके विश्वास और आस्था के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।https://youtu.be/EUwbzxsFrAE?si=Lvj_W7E-jV0COqWa

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!