Re. No. MP-47–0010301

सीएम मोहन के निर्देश, 23 जून से शुरू होगा डॉ.मुखर्जी पखवाड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

प्रदेश के मुखिया ने महापौरों और नगर पालिका अध्यक्षों से की बात

23 जून से 6 जुलाई तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी राज्य सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष के उपलक्ष में 23 जून से 6 जुलाई तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय निकायों के महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों से मुख्यमंत्री निवास से वीसी के जरिये चर्चा की और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा।

https://sidhi24news.in/archives/29984

गौरतलब है कि, डॉ. मुखर्जी का निधन 23 जून 1953 को हुआ, जिसे राष्ट्रहित में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान के रूप में देखा जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विशेष व्यवस्था के विरोध में आंदोलन किया था। उनका बलिदान राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक माना जाता है। उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक प्रदेश में विशेष पखवाड़ा आयोजित किया जाए। 

व्यापक स्तर पर प्रसारित किए जाएं विचार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पखवाड़े के अंतर्गत श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएं। श्रद्धेय डॉक्टर मुखर्जी शिक्षाविद, चिंतक, सांसद और दूरदर्शी राजनेता थे। उनकी जयंती युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का अवसर है। पखवाड़े का समापन उनके विचारों के व्यापक प्रसार के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाना हो।

https://youtu.be/2VpaM-km8DQ?si=sZzJ6pRuGZItC5Ij

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!