Re. No. MP-47–0010301

CM आज सिवनी को देंगे 494 करोड़ की सौगात, 3,941 किसानों…

सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी को देंगे 494 करोड़ की सौगात, 3,941 किसानों के खातों में भेजेंगे 2.83 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

भोपाल/सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिवनी जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वे प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में शामिल होकर जिले को 494.16 करोड़ रुपये की 629 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 349.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.83 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही कोदो-कुटकी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 3,941 किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी अंतरित करेंगे।

राज्य सरकार श्रीअन्न (मिलेट्स) के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किसानों को 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम में कृषि, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स, जीआई टैग उत्पाद, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों तथा आधुनिक कृषि यंत्रों पर आधारित थीम प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

सड़क, पुल और पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री दौंदीवाड़ा-बरटोला-ओखाटोला-अमुरला मार्ग सहित कई सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बरबसपुर-सुनवारा-आमानाला वैनगंगा नदी सेतु और घोघराटोला-मंगलटोला हिर्री नदी सेतु का लोकार्पण भी होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभिन्न पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ भी किया जाएगा।https://sidhi24news.in/archives/30079

पेयजल क्षेत्र में बरघाट की 145.60 करोड़ रुपये, केवलारी की 67.34 करोड़ रुपये, सिवनी की 52.19 करोड़ रुपये तथा लखनादौन की 44.49 करोड़ रुपये लागत वाली नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इससे हजारों ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री सिहोरा, घंसौर, केदारपुर, लखनवाड़ा, बींझावाड़ा और तिघरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। वहीं केवलारी खेड़ा-टालाटाली मार्ग तथा गनेशगंज-लामटा-सुनवारा-पिंडरई-देवरी टीका मार्ग के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी होगा।

सिवनी में बबरिया गार्डन स्विमिंग पूल, नवीन फायर स्टेशन और नगर पालिका कार्यालय भवन की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ ही लखनादौन मिनी स्टेडियम, धूमा में 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास, जनजातीय कार्य विभाग के कन्या शिक्षा परिसर, लखनादौन एप्रोच रोड तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के नवीन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा।

प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव के माध्यम से राज्य सरकार किसानों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ कृषि, आधारभूत संरचना, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और नगरीय विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं को गति देने जा रही है।https://www.facebook.com/share/v/1DqmUkTzBq/

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!