Re. No. MP-47–0010301

गुलाब सागर परियोजना में पहली बार हुआ भव्य विदाई समारोह…

गुलाब सागर परियोजना में पहली बार दिखा ऐसा भव्य नजारा, दीपनारायण सिंह को मिली ऐतिहासिक विदाई

सीधी (खड्डी)। जल संसाधन विभाग की गुलाब सागर (महान) परियोजना में ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला, जब विभाग के स्थायी कर्मचारी दीपनारायण सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में भव्य और ऐतिहासिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। 3 जुलाई 2026 को हुए इस समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

0-0x0-0-0#

शिव मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई शुरुआत

विदाई समारोह की शुरुआत गुलाब सागर बांध के नीचे स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक से हुई। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने दीपनारायण सिंह के लंबे सेवाकाल, कार्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना की।

0-0x0-0-0#

अधिकारियों ने कहा- परियोजना के इतिहास का सबसे भव्य विदाई समारोह

कार्यक्रम में मौजूद जल संसाधन विभाग खड्डी के एसडीओ शैलेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गुलाब सागर परियोजना के इतिहास में पहली बार किसी कर्मचारी के लिए इतने भव्य और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दीपनारायण सिंह के प्रति लोगों के स्नेह, विश्वास और उनके उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है।https://sidhi24news.in/archives/30110

इस अवसर पर जल संसाधन विभाग मझौली के एसडीओ सुमित गुप्ता, महान परियोजना संभाग सीधी के बड़े बाबू सी.पी. मिश्रा तथा जल संसाधन विभाग के डीएम अरुण शुक्ला ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दीपनारायण सिंह के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षाविद, समाजसेवी और सैकड़ों नागरिक रहे मौजूद

समारोह में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। उच्च शिक्षा क्षेत्र से डॉ. अजय सिंह गहरवार, डॉ. श्रीकांत द्विवेदी, डॉ. प्रिंस मिश्रा और डॉ. अभिनंदन पांडेय उपस्थित रहे। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग से जनशिक्षक श्री त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा समाजसेवी एवं शुभचिंतक रविनाथ तिवारी, तेजबहादुर सिंह, रनबहादुर सिंह, कन्हाई सिंह, जितेंद्र सिंह, केदार सिंह, अनिल पांडेय ‘रद्धे’, पंकज सिंह, धीरू सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, बबलू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विनोद त्रिपाठी ने किया मंच संचालन

पूरे कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन विनोद त्रिपाठी ने किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने दीपनारायण सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उनके परिवार के सभी सदस्यों के योगदान की भी सभी ने सराहना की।https://www.facebook.com/share/v/1BLWhJht9Y/

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!