Re. No. MP-47–0010301

सीधी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 5 माह बाद…

सीधी में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले का खुलासा, 5 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

सीधी। जिले की अमिलिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब पांच माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और गुजरात में छिपकर रह रहा था।

https://sidhi24news.in/archives/29801

पुलिस के अनुसार 10 जनवरी 2026 को चौकी सिहावल क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से 17 जनवरी 2026 को बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पीड़िता के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था और अपना मोबाइल बंद कर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 8 जून 2026 को आरोपी के मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैश, चौकी प्रभारी सिहावल उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।https://www.facebook.com/share/p/1EC9Q8DoQe/

Leave a Comment

error: Content is protected !!