Re. No. MP-47–0010301

देवसर बाजार में सिलेंडर ब्लास्ट, कई होटलों में लगी भीषण आग…

देवसर बाजार में घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, कई होटलों में लगी भीषण आग

सिंगरौली। जिले के देवसर बाजार में गुरुवार को घरेलू गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाजार क्षेत्र के कई होटल और दुकानें प्रभावित हुईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।https://sidhi24news.in/archives/29753

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर विस्फोट के बाद आग तेजी से आसपास की दुकानों और होटलों तक फैल गई। आग लगने से होटलों में रखा फर्नीचर, खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत बड़ी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम आग काफी हद तक बुझने के बाद मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। राहत की बात यह रही कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी जनहानि की सूचना नहीं है।https://www.facebook.com/share/v/1HQoASMxay/

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!