Re. No. MP-47–0010301

MP को ई-गवर्नेंस में दो राष्ट्रीय पुरस्कार,CM ने दी बधाई

मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना शासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश को मिले ई-गवर्नेंस क्षेत्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार- 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश को 2 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर मध्यप्रदेश के नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश को मिली राष्ट्रीय स्तर पर दोनों उपलब्धियां ई-गवर्नेंस, नवाचार और तकनीक आधारित जनसेवा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन की आम जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।https://sidhi24news.in/archives/29771

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार के अंतर्गत 2 पुरस्कार प्राप्त होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहरी विकास एवं आवास विभाग की ई-नगर पालिका में सायबर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वर्ण पुरस्कार तथा त्रिनेत्र- महाकालेश्वर मंदिर सहित महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र की एआई आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली के लिए रजत पुस्कार की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसमें योगदान देने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0GnjymbaeWgTeLfdinBT7E8rkvRTjkc2DC9txueXdj2GvqYc2a2ZBLc2yMKShvUUxl&id=61553771941900&mibextid=ZbWKwL

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!