Re. No. MP-47–0010301

रीवा को मिले नए अपर आयुक्त

रीवा सहित 3 संभाग को मिले नए अपर आयुक्त, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन संभागों में 4 नए अपर आयुक्त (राजस्व) पदस्थ किए हैं। शासन की ओर से यह आदेश 11 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। आदेश के अनुसार चार अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

https://www.facebook.com/share/v/19bocUDiuM/

जारी आदेश के मुताबिक श्री कैलाश वानखेड़े (2013 बैच), जो वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग, रीवा बनाया गया है।

इसी तरह श्री अमर बहादुर सिंह (2013), जो मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग में अपर सचिव थे, उन्हें भी अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग, रीवा पदस्थ किया गया है।

वहीं श्री दिनेश कुमार मौर्य (2012), अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग, जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री चन्द्रशेखर शुक्ला (2014), उप सचिव, राजस्व विभाग को अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग, सागर पदस्थ किया गया है।

चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

अधिकारी नई पदस्थापना
दिनेश कुमार मौर्य अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग
कैलाश वानखेड़े अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग
अमर बहादुर सिंह अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग
चन्द्रशेखर शुक्ला अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि उक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार मुख्य सचिव कार्यालय से जारी किया गया है।

खास बात यह है कि रीवा संभाग को दो अपर आयुक्त (राजस्व) मिले हैं, जिससे संभाग में राजस्व संबंधी प्रशासनिक कार्यों के संचालन को लेकर नई व्यवस्था लागू होगी।

https://sidhi24news.in/archives/30503

सागर शराब कांड पर CM का बड़ा एक्शन! न्यायिक जांच के आदेश…

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!